फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शावकों संग पकड़ी गई मादा तेंदुआ को गोरखपुर भेजा

Sun, 14 Sep 2025 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। गांव नकहा गांव निवासी पूर्व प्रधान प्रकाश चंद्र उर्फ मोतीलाल पर हमला करने वाली मादा तेंदुआ 11 सितंबर को वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गई थी। अनुमति मिलने के बाद उसे गोरखपुर चिडि़याघर में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

11 सितंबर को सुबह मादा तेंदुए ने पूर्व प्रधान पर हमला कर घायल कर दिया था। इसके बाद क्षेत्रीय वनाधिकारी शारदा नगर अभय कुमार मल्ल के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने पांच घंटे में मादा तेंदुए को शावकों संग पिंजरे में कैद कर लिया था। दोनों शावकों की उम्र दस से बारह दिन थी, जबकि मादा तेंदुआ नौ साल की थी। दोनों शावकों को उसकी मां से अलग नहीं किया जा सकता था। इसलिए उसे गोरखपुर चिड़ियाघर भेजा गया, जहां दोनों शावकों सहित उसे रिलीज किया गया। डीएफओ दक्षिण संजय विस्वाल ने बताया कि दोनों शावकों सहित मादा तेदुआ को गोरखपुर जू भेजा गया है। सभी स्वस्थ हैं। संवाद

बड़ा गांव में जंगली जानवर की दहशत, वीडियो वायरल



महेवागंज। शारदानगर वन रेंज के बड़ा गांव के दक्षिण में गन्ने के खेत में शनिवार दोपहर जंगली जानवर दिखने से हड़कंप मच गया। तेंदुआ तो कुछ ग्रामीण इसे बाघ बता रहे हैं। उत्सुकता वश कुछ लोगों ने दूर से मोबाइल में वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ग्रामीणों ने तेंदुआ देखे जाने की बात कह लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। डिप्टी रेंजर संजय आजाद ने बताया कि इलाके में जंगली जानवर घूम रहे हैं। टीम भेजकर दिखवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें