फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

Sun, 14 Sep 2025 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। थाना क्षेत्र के ग्राम बिठौरा कलां में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट और जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी और थाना प्रभारी बृजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम बिठौरा कलां निवासी मृतका के पिता सुंदरलाल ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री कुसमा देवी (28) की शादी छह वर्ष पूर्व गांव के ही चंद्रपाल पुत्र जगन्नाथ से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। कई बार पंचायतों में मामला उठने के साथ ही थाना गजरौला में मारपीट की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह ससुराल पक्ष के तीन लोगों ने कुसमा के साथ मारपीट कर उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया, इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष का कहना है कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। थाना प्रभारी बृजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें