फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: परिजनों ने सड़क पर शव रखकर दो घंटे लगाया जाम, हंगामा

विज्ञापन
लखीमपुर बेहजम मार्ग पर जाम कर हंगामा करते हुए परिजन। संवाद
विज्ञापन
फरधान। थाना के गांव सूरत सराय में संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण का शव मिलने के मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम होने के बाद शव गांव लाया गया तो परिजनों गांव के ही तीन लोगाें पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शव रखकर लखीमपुर-बेहजम मार्ग जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। पुलिस ने तहरीर देने और जांचकर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाते हुए जाम खुलवाया। दो घंटे की जाम में स्कूली बच्चे भी फंस गए।
रविवार की सुबह गांव सूरत सराय निवासी अशर्फी के 50 वर्षीय पुत्र विजय का शव गांव के बाहर बने नाले के पास से बरामद हुआ था। पुलिस ने मृत्यु का कारण स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम के लिए रविवार को ही भेज दिया था। उस समय परिजनों ने कोई भी आरोप नहीं लगाया था। सोमवार को पोस्टमार्टम होने के बाद जब शव घर लाया गया तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने शव रखकर लखीमपुर-बेहजम मार्ग जाम कर दिया। परिजन पुलिस प्रशासन हाय-हाय के नारे लगाने लगे। मृतक विजय की पत्नी रामदेवी ने बताया गांव का ही एक व्यक्ति शनिवार को घर आया और पति को अपनी कार में बैठा कर ले गया। कार में गांव के ही दो अन्य लोग पहले से बैठे थे।
देर शाम तक जब उसके पति वापस नहीं आए, तो उसने इन लोगों से पूछा। तब एक ने बताया विजय गांव के बाहर कार से उतर गया था। इसके बाद पता नहीं, वह कहां गया। अगले दिन सुबह उसके पति का शव नाले के पास बरामद हुआ। राम देवी का आरोप है इन्हीं लोगों ने मिलकर उसके पति की हत्या कर शव नाले के पास फेंक दिया।
मार्ग जाम होने की सूचना पर एसडीएम सदर अश्वनी सिंह, एएसपी नैपाल सिंह, एसओ मितौली राजू राव सहित तमाम पुलिस के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए समझा-बुझाकार सड़क से शव हटवाकर जाम खुलवाया।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया विजय कुमार को जो लोग बुलाकर ले गए थे, परिजन उन पर ही हत्या का आरोप लगा रहे हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। जांचकर कर कार्रवाई की जाएगी। परिजन अंतिम संस्कार करने को राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें