फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गंध फैलने पर दरवाजा तुड़वाया तो मिली बुजुर्ग की लाश

Fri, 18 Aug 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो             मोहम्मदी। 
विज्ञापन
मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई फेफड़े की बीमारी से मौत की पुष्टि 
विज्ञापन

घर में नहीं था कोई, सभी बेटे कश्मीर में करते हैं कारोबार

मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा निकट मंडी समिति निवासी एक वृद्ध की अपने ही घर में रहस्यमय हालात में मौत हो गई। बताते हैं कि जब दुर्गंध उठी तो मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बरामद किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग की मौत की वजह फेफड़े की बीमारी से होना दर्शाया गया है। 
विज्ञापन

मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा निवासी मो इसरार खां (65) अपने मकान में अकेले रह रहे थे। उनके पांच पुत्र हैं। सभी कश्मीर में काम करते हैं। बुजुर्ग घर में अकेले रहते थे। मकान से कई दिनों से बदबू आ रही थी तो कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना दी। पुलिस शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंची और सीढ़ी लगाकर उसके घर पर घुसी तो देखा मो इसरार खां की लाश दूसरी मंजिल पर एक चारपाई पर पड़ी थी, जिसमें काफी बदबू आ रही थी। इसरार की मौत की सूचना पर अपने मायके मोहम्मदी के ही मोहल्ला सरैयां में रह रही उसकी बहू नाजिया पत्नी इखलाक भी मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल पर प्रभारी कोतवाल डीके सिंह, एसएसआई उमेश्वर प्रसाद यादव, आरक्षी नासिर आदि पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। बहू नाजिया ने बताया कि उसके ससुर मो इसरार खां मकान में अकेले रहते थे। उनके पांच लड़के इस्लाम (30), इकलाक (28), रिजवान (26), इलियास (21), रेहान (18) सभी कश्मीर में अपनी मां बिलकीसा के साथ रहकर काम करते हैं। उन्हें सूचना दे दी गई है जिनके 19 तक आने की संभावना है। नाजिया का यह भी कहना है कि लड़के पैसा भेजते थे जिससे इसरार होटल से खाना लाकर खाते थे। मोहल्ले वालों का कहना है कि पांच दिन पहले इसरार को लोगों ने देखा था। उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पांच दिन पहले मौत होना बताया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें