फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आईजीआरएस निस्तारण में जिला 17वें से 34वें नंबर पर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आईजीआरएस निस्तारण में अप्रैल की अपेक्षा मई में जिला 17 अंक लुढ़क गया है। अप्रैल में 17वें नंबर पर था, जबकि मई में 34 रैंक आई है।
विज्ञापन

शिकायतों के निस्तारण को लेकर शासन काफी गंभीर है। शासन स्तर से लगातार इसकी निगरानी और समीक्षा की जाती है। हर माह शासन से सभी जिलों की रैंकिंग भी जारी की जाती है। मार्च और अप्रैल में लखीमपुर जनपद की रैंक 17वें नंबर पर थी, लेकिन मई में स्थिति खराब हो गई। मई में 17 अंक लुढ़कते हुए 34वें नंबर पर पहुंच गई। आईजीआरएस निस्तारण की रैंक खराब होने पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने इसको लेकर नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

डीएम ने संबंधितों को निर्देश दिए हैं कि आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी जिम्मेदार अपने-अपने विभागों में आने वाली आईजीआरएस को प्राथमिकता पर निस्तारित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें