जिले में अब तक मिल चुके हैं डेंगू के 43 मरीज
लखीमपुर खीरी। बढ़ती ठंड के साथ ही जिले में डेंगू का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में अब तक 43 लोग डेंगू बुखार की चपेट में आ चुके हैं। इससे जिलेवासियों से लेकर स्वास्थ्य महकमे की नीदें उड़ी हुई हैं।
पिछले माह डेंगू पीड़ितों की संख्या जहां 34 थी, वह अब बढ़कर 43 हो चुकी है। वहीं पांच लोगों में मलेरिया की भी पुष्टि हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि पिछले सालों में नवंबर में डेंगू के केस निकलने बंद हो जाते थे। मगर, इस बार तापमान में निरंतर गिरावट होने के बावजूद डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। इसलिए बेहद सावधान रहने की जरूरत है।
डेंगू- 43
मलेरिया-113
जेई-पांच
एईएस-30
जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 43 पहुंच गई है। इससे बचाव के लिए सतर्क रहें। बुखार आने पर बिना लापरवाही किए डॉक्टर को दिखाएं। जिन जगहों पर केस निकल रहे हैं। वहां पर निरंतर फॉगिंग और एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। - शैलेंद्र श्रीवास्तव, जिला मलेरिया अधिकारी