फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराजगी भुलाकर फिर साथ रहने को तैयार हुए दंपती

विज्ञापन
दंपती की आपस में सुलह कराते महिला बीट के अधिकारी।
विज्ञापन

दोनों को साथ रहने के लिए महिला बीट अधिकारी ने किया राजी

लखीमपुर खीरी। मिशन शक्ति के तृतीय फेज में ईसानगर के ग्राम काजीपुर में महिला बीट अधिकारी शैलेष सिंह व पूजा ने विवाहित जोड़े के बीच हुई अनबन को दूर कराते हुए दोनों पुन: एक साथ रहने के लिए राजी किया।
विज्ञापन

काजीपुर निवासी कुरेशा पत्नी आजाद खां ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी एक वर्ष पूर्व आजाद पुत्र जहांगीर खां निवासी अदलीशपुर थाना ईसानगर के साथ हुई थी। आरोप है कि पति आजाद खां ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया था, जिस पर महिला आरक्षी शैलेष सिंह, महिला आरक्षी पूजा व हेड कांस्टेबल राजेंद्र पटेल ने आवेदिका कुरेशा व उसके परिजन को साथ लेकर तत्काल ग्राम अदलीशपुर पहुंचकर आवेदिका कुरेशा के पति आजाद खां को बुलाकर गांव वालों के समक्ष समझाकर आपसी मनमुटाव दूर कराए। इसके पश्चात दंपती एक साथ रहने को तैयार हो गए, जिस पर आवेदिका को उसके पति के साथ भेजा गया। आवेदिका एवं ग्रामवासियों द्वारा महिला आरक्षीगण की प्रशंसा की गई।
एसपी विजय ढुल ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत कुल 361 प्रार्थना पत्र मिले, जिसमें सभी का निस्तारण किया गया। गांव-गांव जाकर महिला बीट आरक्षीयों द्वारा प्रार्थना पत्र की भलीभांति जांच कर उनका निस्तारण कराया गया, जिसमें सभी कार्यों को गांव के व्यक्तियों द्वारा सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें