फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दंपती में मनमुटाव, पिता के पास छूटे बेटे को मां को दिलाया

Fri, 19 Dec 2025 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सिंगाही थाने में बेटा पाकर परिजनों के साथ सर्वजीत कौर।संवाद
विज्ञापन
सिंगाही। दंपती में मनमुटाव के बाद पत्नी घर छोड़कर मायके चली आई लेकिन उसका चार वर्षीय बेटा ससुराल में ही छूट गया। पुलिस से उसने गुजारिश की। दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर समझौते के बाद बहराइच जिले की महिला को उसके बेटे से पुलिस ने दिलवा दिया। बेटे को पाकर भावुक हुई महिला ने पुलिस काे शुक्रिया कहा।
विज्ञापन

जिला बहराइच थाना मुर्तिहा के गांव हरखापुर निवासी सर्वजीत कौर की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव मसुरहा निवासी हरपाल सिंह के साथ हुई थी। पारिवारिक मनमुटाव के चलते सर्वजीत मायके चली गई थीं, जबकि उनका चार वर्षीय बेटा समर पिता के पास रह गया था। बेटे को पाने की आस में बृहस्पतिवार को सर्वजीत सिंगाही थाने पहुंचीं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने ससुराल पक्ष को थाने बुलाया और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर बातचीत कराई। पुलिस की पहल के बाद हरपाल सिंह ने स्वेच्छा से अपने बेटे समर सिंह को मां को सौंप दिया। बेटे को पाकर सर्वजीत भावुक हो उठीं और पुलिस को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि महिला को उसका नाबालिग बेटा सुरक्षित दिला दिया गया है। दोनों पक्षों को आपसी समझदारी से परिवार की पुनर्स्थापना के प्रयास करने की सलाह भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें