फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौशाला निर्माण पूरा न होने से गोवंशी खेतों में बर्बाद कर रहे फसलें

विज्ञापन
बरबर कस्बे के निकट खेतों में मौजूद गोवंशी पशु - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
बरबर। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में गोशाला न होने से बेसहारा गोवंश किसानों के लिए समस्या बने हुए है। नगर पंचायत से एक करोड़ 64 लाख की कीमत से बन रहा कान्हा गोशाला का निर्माण अधर में है। गोशाला निर्माण की लिए अभी पहली किस्त 82 लाख रुपये की धनराशि शासन ने अवमुक्त की है। दूसरी क़िस्त अभी तक न मिल पाने के कारण गोशाला का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। यह विधानसभा चुनाव का मुद्दा बना हुआ है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित सुरेश गुप्ता का कहना है कि यदि नगर पंचायत समय से पहली किस्त का प्रयोग कर लेती तो दूसरी क़िस्त भी समय पर आकर उपयोग हो सकती थी। ऐसा होता तो शायद आवारा पशुओं से किसानों को निजात मिल जाती। यह गोशाला पिछले दो वर्षों से बन रही है। जलील नगर निवासी समाजसेवी गंगाराम सक्सेना का कहना है।
नगर पंचायत की लापरवाही का खामियाजा किसान झेल रहे हैं। ग्राम गलरई निवासी पवनेश सोनी का कहना है कि सरकार की अनदेखी के कारण किसानों को रात खेतों मे ही गुजारनी पड़ रही है। नगर के युवा गौरव गुप्ता का कहना है कि यदि नगर पंचायत चाहती तो किसानों को रात में खेत बचाना नहीं पड़ता और सरकारी धन का सदुपयोग भी होता क्योंकि करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी आवारा पशु सड़कों पर घूमते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें