फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: व्यापारियों को समझाईं जीएसटी की जटिलताएं, समस्याओं का हुआ समाधान

Fri, 05 Jun 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। व्यापारियों एवं करदाताओं की जीएसटी संबंधी समस्याओं के समाधान और नवीन कर व्यवस्था की जानकारी देने के उद्देश्य से राज्य कर विभाग खंड-3 की ओर से गोला स्थित एक गेस्ट हाउस में जागरूकता बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी एवं करदाता शामिल हुए।
विज्ञापन


बैठक में अधिकारियों ने व्यापारियों को जीएसटी अधिनियम, पंजीकरण प्रक्रिया, रिटर्न दाखिल करने की व्यवस्था तथा इससे जुड़े विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही जीएसटी रिटर्न दाखिल करने में आने वाली संभावित समस्याओं एवं जटिलताओं के समाधान भी बताए गए।

अधिकारियों ने कहा कि जीएसटी पंजीकरण से व्यापारियों को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा धारा-14ए के तहत उपलब्ध सरल पंजीकरण व्यवस्था की भी जानकारी दी गई, जिससे छोटे एवं नए व्यापारियों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


बैठक के दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी अधिकारियों के समक्ष रखे, जिनका मौके पर समाधान किया गया। अधिकारियों ने व्यापारियों से समय पर रिटर्न दाखिल करने और कर संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की।

कार्यक्रम में राज्य कर विभाग के उपायुक्त चरन सिंह वर्मा, उपायुक्त कुंवर मृत्युंजय, सहायक आयुक्त चन्द्रभानु सरोज, सहायक आयुक्त अरविन्द कुमार व राज्य कर अधिकारी बैजनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें