फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिले में रोपे गए 15.86 लाख पौधे

Fri, 05 Jun 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
वाईडी काॅलेज में पौधारोपड़ करते ​शिक्षक व छात्र। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। जिले भर में एक ही दिन में 15 लाख 86 हजार पौधे रोपकर कीर्तिमान स्थापित किया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक चले अभियान में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय स्थित सेठघाट पर जिला प्रशासन, दक्षिण खीरी वन प्रभाग और जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता अभियान, पर्यावरण जागरूकता पोस्टरों के विमोचन और वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विधायक योगेश वर्मा, डीएम अंजनी कुमार सिंह, सीडीओ अभिषेक कुमार, डीएफओ तापस मिहिर, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. ईरा श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि यह अभियान प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और मां के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। विधायक योगेश वर्मा ने पौधरोपण के साथ पौधों की देखभाल पर भी जोर दिया। सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि यह अभियान केवल पौधरोपण नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन


मोहम्मदी, मितौली, पलिया, धौरहरा, मैलानी और निघासन समेत विभिन्न क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण किया। वहीं पलिया क्षेत्र में थारू महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में पौधे रोपकर कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

जगह-जगह हुआ पौधारोपण

लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण व पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैडेट्स ने 50 से अधिक पौधे रोपकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया। प्राचार्य प्रो. हेमंत कुमार पाल ने विचार रखे। भाजपा ने भी विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलेभर में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया। जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता व नकहा ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता द्वारा भाजपा जिला कार्यालय, रवहीं नहर सिंचाई विभाग परिसर और सेठ घाट पर पौधे रोपे।
तृतीय वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने व क्षेत्रक मुख्यालय उप-महानिरीक्षक वी विक्रमण ने परिसर में आम का पौधा और कमांडेंट प्रमोद देवरानी ने खखरोला सीमा चौकी में अर्जुन का पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया।
जागें त्यागे पाॅलीथिन अभियान के तहत वंदेमातरम् फाउंडेशन के सदस्यों ने सब्जी खरीदने आ रहे ग्राहकों से कपड़े का थैला लेकर चलने की अपील की, जो लोग कपड़े का थैला नहीं लाए, उन्हें कपड़े के थैले दिए गए। संस्था अध्यक्ष कवि डाॅ. सत्येंद्र द्विवेदी ने लोगों से अपील की कपड़े के थैले में सामान लें।
चीनी मिल में हुई गोष्ठी
पलिया कलां। बजाज ग्रुप की पलिया व खंभारखेड़ा चीनी मिल परिसर में विचार गोष्ठी हुई। यूनिट हेड ओपी चौहान व खंभारखेडा यूनिट हेड अवधेश गुप्ता ने मिल परिसर में पॉलीथिन बैग्स का उपयोग न करने की सभी कर्मचारियों अधिकारियों से अपील की।
दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग के निर्देशन में समस्त रेंजों के साथ-साथ दुधवा पर्यटन परिसर में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर पलिया क्षेत्रों के बल्देव वैदिक इंटर काॅलेज, पलिया, गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल पलिया, कैमुना शिक्षण संस्थान, विशेनपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया गया।
सशस्त्र सीमा बल 39वीं वाहिनी द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वाहिनी कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी रहे। वाहिनी मुख्यालय परिसर तथा विभिन्न सीमा चौकियों में पौधे रोपित किए गए। बलदेव वैदिक विद्यालय इंटर काॅलेज नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता ने पौधारोपण किया।
संपूर्णानगर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कस्बे के टीचर्स काॅलोनी स्थित श्रीशनि देव मंदिर परिसर में रेंज के सौजन्य से छायादार पौधे रोपे गए। संवाद

पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी का हुआ आयोजन

मझगईं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मझगई रेंज के तहत मुर्गहा वन ब्लॉक में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में गन्ना विकास समिति पलिया के चेयरमैन अभिषेक अवस्थी, वन क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने एक पेड़ मां के नाम रोपित किए। संवाद

पेड़ लगाओ ,जीवन बचाओ

बांकेगंज।
किशनपुर अभयारण्य की मैलानी रेंज में विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। वन कर्मियों ने परिसर में पौधरोपण कर लोगों को बढ़ते प्रदूषण के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर वन विभाग की ओर से आईटीआई कॉलेज में गोष्ठी आयोजित हुई। संवाद

नारंग में बच्चों ने किया पौधरोपण

मैलानी। प्राथमिक विद्यालय नारंग में एक पेड़ मां के नाम व स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु के अंतर्गत पौधारोपण कर जनजागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। सभी को स्वच्छता जागरूकता के बारे में जानकारी दी गई। सिंह फाउंडेशन की ओर से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सपा की पूर्व प्रदेश सचिव अनीता यादव ने बोनसाई का पौधा रोपकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संवाद

वाईडी काॅलेज में पौधारोपड़ करते शिक्षक व छात्र। संवाद

वाईडी काॅलेज में पौधारोपड़ करते शिक्षक व छात्र। संवाद

वाईडी काॅलेज में पौधारोपड़ करते शिक्षक व छात्र। संवाद

वाईडी काॅलेज में पौधारोपड़ करते शिक्षक व छात्र। संवाद

वाईडी काॅलेज में पौधारोपड़ करते शिक्षक व छात्र। संवाद

वाईडी काॅलेज में पौधारोपड़ करते शिक्षक व छात्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें