फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष से गूंजा शहर

Sat, 18 Jul 2026 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
रथयात्रा के दौरान नृत्य करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ‘जय जगन्नाथ’ और ‘हरे कृष्ण’ के जयघोष के बीच शुक्रवार को शहर में भगवान श्रीजगन्नाथ, बलराम व सुभद्रा महारानी की भव्य रथयात्रा निकाली गई। अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) लखीमपुर की ओर से आयोजित रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। हरिनाम संकीर्तन और ‘हरे कृष्ण’ महामंत्र का कीर्तन करते श्रद्धालु पूरे मार्ग पर भक्ति में सराबोर नजर आए।
विज्ञापन

रथयात्रा भुईफोरवानाथ मंदिर से संकटा देवी चौराहा, सराफा बाजार, हीरालाल धर्मशाला चौराहा, गुरु गोविंद सिंह चौक, अस्पताल रोड और सदर चौराहा होते हुए शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान पहुंची। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया। पूरे रास्ते ‘जय जगन्नाथ’ और ‘हरे कृष्ण’ के जयघोष से शहर की सड़कें गूंजती रहीं।
संकीर्तन मंडली के साथ चल रही महिलाएं भजनों की धुन पर नृत्य करती रहीं, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। रथयात्रा का समापन शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान में हुआ, जहां श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान श्रीजगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

आयोजन समिति के सदस्य ज्ञान स्वरूप शुक्ला, गोपाल अग्रवाल, डॉ. देवकीनंदन मालपानी, विपुल सेठ, रस माधव दास, हुकुम अग्रवाल एवं इंजीनियर पवन शुक्ला ने संयुक्त रूप से कहा कि भगवान श्रीजगन्नाथ की रथयात्रा पूरे समाज को एकता, प्रेम और भक्ति के सूत्र में जोड़ने का दिव्य अवसर है।

रथयात्रा के दौरान नृत्य करतीं महिलाएं। संवाद

रथयात्रा के दौरान नृत्य करतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें