फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 75 प्रतिशत सवाल सही...चित्र देखकर वाक्य लिखे तो कहलाएंगे निपुण

Sat, 18 Jul 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी 75 प्रतिशत सवालों के सही जवाब देने के साथ चित्र देखकर वाक्य लिख पाएंगे तो निपुण कहलाएंगे। अब कक्षा तीन, चार और पांच के विद्यार्थियों का भी निपुण टेस्ट लिया जाएगा। अभी तक कक्षा दो तक के विद्यार्थियों का निपुण टेस्ट होता था।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों की सीखने की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए निपुण लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। इनके माध्यम से प्रत्येक छात्र-छात्रा में भाषा, गणित, पर्यावरण अध्ययन और अंग्रेजी विषयों की निर्धारित दक्षताओं का विकास सुनिश्चित किया जाएगा। विद्यालयों में शिक्षण कार्य इन्हीं अधिगम लक्ष्यों के अनुरूप संचालित किया जा रहा है, ताकि बच्चे बुनियादी पढ़ने, लिखने और गणना करने में दक्ष बन सकें।
कक्षा तीन के बच्चों को आठ से 10 वाक्यों का अनुच्छेद पढ़ने, जबकि कक्षा पांच के विद्यार्थियों को 12 से 15 वाक्यों का पाठ समझने और उस पर आधारित अधिकांश प्रश्नों के उत्तर देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गणित में जोड़, घटाना, गुणा और भाग के साथ दैनिक जीवन में गणितीय अवधारणाओं के प्रयोग पर विशेष जोर दिया गया है। पर्यावरण अध्ययन में प्राकृतिक संसाधनों, सामाजिक परिवेश, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों की समझ विकसित की जाएगी।
विज्ञापन

अंग्रेजी में विद्यार्थियों को सरल निर्देश समझने, छोटे-छोटे वाक्य पढ़ने और लिखने, श्रुतिलेख में सही शब्द लिखने तथा अपने आसपास के विषयों पर सार्थक वाक्य बोलने और लिखने का अभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें