फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी परिंदों को लुभा रहा मौसम का बदला मिजाज

विज्ञापन
कलरव करते प्रवासी पक्षी।
विज्ञापन
किशनपुर सेंक्चुरी के झादीताल में परिंदे खूब कर रहे कलरव
विज्ञापन

बांकेगंज। मौसम की बेरुखी और बदला मिजाज भले ही आम जनजीवन को बेहाल कर रहा हो, लेकिन तराई के जलाशयों में आए प्रवासी परिंदों को बेहद रास आ रहा है। किशनपुर सेंक्चुरी के झादीताल में प्रवासी परिंदों की मस्ती और उनके कलरव से साफ जाहिर होता है कि उन्हें यहां का मौसम और मेहमाननवाजी खूब पसंद आ रही है।
मंगलवार को किशनपुर सेंक्चुरी के झादीताल में प्रवासी पक्षी खूब कलरव करते दिखे। झील के अंदर पानी में जल विहार करते यह परिंदे सैलानियों को खूब लुभा रहे हैं। पानी में ही नहीं झील के चारों तरफ झाड़ियों और ऊंचे पेड़ों पर भी इनकी चहचहाहट गूंज रही है। इन परिंदों को देखने के लिए पक्षी प्रेमियों का तांता लगा हुआ है। स्थानीय सैलानियों के अलावा दूर-दराज क्षेत्रों से पक्षी प्रेमियों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीटीआर के एफडी संजय पाठक ने बताया कि प्रवासी परिंदों की निगरानी के लिए चौकसी बढ़ा दी गई है। वन कर्मियों और पशु चिकित्सकों की टीम से इनकी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें