फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख किशोरों को मिलेगा कोरोना का सुरक्षा कवच

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग को गाइड लाइन का इंतजार
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए पीएम मोदी ने किशोर-किशोरियों का टीकाकरण अभियान शुरू करने का एलान किया है। एलान का लाभ जिले के लगभग तीन लाख 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर व किशोरियों मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। शासन की गाइड लाइन का इंतजार है।
विज्ञापन

जिले में सबसे पहले हेल्थ वर्कर फिर फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण हुआ। इसके बाद 60 साल से अधिक एवं 45 वर्ष से अधिक गंभीर बीमार लोगों का वैक्सीनेशन शुरू हुआ। वहीं सबसे आखिर में 18 साल से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन शुरू हो गया। इसके लिए जिले का लक्ष्य 27,10,966 निर्धारित था, लेकिन 26 दिसंबर तक 22,14,054 लोगों के पहली और 9,32,827 के ही दोनों डोज लग पाई हैं। वहीं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब 15 से 18 वर्ष की उम्र के किशोर-किशोरियों को भी टीका लगवाने की घोषणा की है। इससे करीब तीन लाख किशोरों को वैक्सीन लगेगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के लोग बताते हैं कि अब तक कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। फिलहाल हमारी पूरी तैयारी है। शासनादेश मिलते ही पंजीकरण कराकर वैक्सीनेशन शुरू कर दिया जाएगा। सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई निर्देश नहीं मिले हैं। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम के पास किशोर किशोरियों का डाटा मौजूद है। गाइडलाइन का इंतजार है। वैक्सीनेशन संबंधी हमारी तैयारी पूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें