फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के अंदर कुंडे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Sun, 29 May 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रजागंज।
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मायके वालों ने लगाया मार कर लटकाने का आरोप, तहरीर दी 
गांव चिंतापुरवा निवासी सत्यपाल की 20 वर्षीय पत्नी मिथलेश कुमारी का शव घर के अंदर कमरे में लटकता मिला। मृतका के मायके वालों ने पति समेत अन्य ससुराल वालों पर पिटाई करने के बाद मारकर लटकाने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने पति समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ गोला कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। 
विज्ञापन

गांव चिंतापुरवा निवासी सत्यपाल ने बताया कि शनिवार की शाम करीब चार बजे वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी बीच पत्नी मिथलेश कुमारी ने घर के अंदर कमरे में रस्सी का फंदा गले में डालकर कुंडे से लटक गई। वह थोड़ी देर बाद जब घर में गए तो देखा कमरा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर पत्नी मिथलेश के न बोलने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो उसका शव लटक रहा था। सूचना पर मृतका के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। गांव पनरगू ग्रंट निवासी मुन्नालाल ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी 21 अप्रैल 15 को की थी। उनका आरोप है कि ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री को मारपीट कर आए दिन प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि शनिवार को उसकी पुत्री की पिटाई कर शव आत्महत्या का रूप देने के लिए लटका दिया। उन्होंने पति और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ गोला पुलिस को तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें