फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घास काटने निकले युवक का शव मिला, सिर में चोट से मौत

Fri, 12 Jun 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहजम। गांव भूलनपुर निवासी गोविंद (25) का शव बृहस्पतिवार शाम संदिग्ध हालात में खेत के किनारे मिला। शुक्रवार को आई पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस प्रारंभिक जांच में घटना को दुर्घटना मान रही है।
विज्ञापन

प्यारेलाल का पुत्र गोविंद मंगलवार को बाइक से घास काटने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार शाम भूलनपुर-पड़री संपर्क मार्ग पर सरकारी नलकूप के पास खेत किनारे उसका शव मिला।
घटनास्थल के पास उसकी क्षतिग्रस्त बाइक भी बरामद हुई। वहीं एक चप्पल कुछ दूरी पर खेत में मिली, जिससे घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।
सूचना पर नीमगांव थाना प्रभारी प्रवीर गौतम और बेहजम चौकी प्रभारी संदीप यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फिलहाल परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें