फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
मढिया बाजार चौकी के पास मिले शव की जांच पड़ताल करती पुलिस-संवाद
विज्ञापन
मितौली। थाना क्षेत्र के मढिया बाजार में सुबह एक लकड़ी के खोखे के सामने अर्धनग्न हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे पुलिस चौकी मढिया बाजार के पास साइकिल रिपेयरिंग के खोखे के आगे एक युवक का शव ग्रामीणों ने पड़ा देखा। सूचना पुलिस को दी।
मढिया बाजार चौकी प्रभारी लल्लन सिंह ने बताया कि दोपहर बाद युवक की शिनाख्त 27 वर्षीय राजू अवस्थी निवासी तिहार थाना इमलिया सुल्तानपुर जिला सीतापुर के रूप में हुई। बताते हैं कि युवक का परिवार इन दिनों लखीमपुर में रह रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। युवक दो-तीन दिनों से मढिया बाजार के आस-पास घूमता देखा गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें