फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अधिवक्ता को आई धमकी भरी काॅल, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सिविल कोर्ट लखीमपुर में कार्यरत एक अधिवक्ता को धमकी भरा फोन काॅल आई तो उसने पुलिस को सूचना दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में अधिवक्ता सूरज सिंह निवासी पड़रियातुला ने बताया कि बुधवार की शाम 5:40 बजे एक काॅल आई। कॉलर ने अपना नाम रितिक त्रिवेदी बताया। इसके बाद एसपी से शिकायत करने का उलाहना देते हुए गाली-गलौज की। इतना ही नहीं कॉलर ने जान से मारने की भी धमकी दी। अधिवक्ता ने पुलिस को बताया कि वह हर रोज करीब 40 किमी अकेले सफर करते हैं। इससे जानमाल का खतरा है। पुलिस जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें