फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घर से लापता युवती का चौथे दिन लखनऊ स्थित होटल में मिला शव

Thu, 28 May 2026 10:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। बीते चार दिन से लापता कस्बा निवासी युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लखनऊ के चारबाग स्थित मिलन होटल के कमरे में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महेवागंज के ग्राम सिंगारपुर निवासी गुंजन मिश्रा (22) पुत्री पंकज मिश्रा घर से लापता हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतका के भाई संदीप ने 25 मई को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहन को घर से जबरन ले जाने की सूचना दी थी। पुलिस अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। परिजन और पुलिस खोजबीन कर रहे थे। इस बीच बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ के चारबाग होटल में लापता युवती का शव लटका मिलने की सूचना से परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों के साथ स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। उधर, लखनऊ पुलिस ने मौका मुआयना कर शव का पोस्टमाॅर्टम कराया।
चौकी प्रभारी आदित्य मौर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की थी। फिलहाल, लड़की के घर से अकेले जाने की बात पता लगी है। लखनऊ और फिर होटल में कैसे पहुची, मौत कैसे हुई। इसकी जांच की जा रही है। शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामले की जांच की गई। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। जांच में लड़की घर से अकेले और होटल भी अकेले ही जाती हुई दिखाई दे रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें