फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हथकड़ी समेत फरारं महिला पलिया से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। मानव तस्करी के अपराध में जेल गई एक महिला पेशी के दौरान सरकारी वकील के चैंबर से हथकड़ी समेत फरार हो गई। उसे दूसरे दिन नेपाल पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से पलिया से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कैलाली के एसपी पदम बहादुर बिष्ट ने बताया कि शनिवार को मानव तस्करी के मामले में आरोपी 50 वर्षीय मीना शाही को बयान के लिए सरकारी वकील के चैंबर लाया गया था। यहां से वह पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हो गई थी।
सूचना मिली थी कि वह पलिया में छिपी है, जिसके बाद नेपाल पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से महिला को वहां से गिरफ्तार कर लिया। उसे नेपाल लाया गया है। उधर मामले में लापरवाही बरते जाने पर हवलदार चक्र अधिकारी व पुलिस कर्मी लोकराज जोशी को निलंबित कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें