फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पाइप से ट्रैक्टर गुजारने को लेकर हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव कन्हैया गंज में खेत में पड़ी डिलीवरी पाइप के ऊपर से ट्रैक्टर और थ्रेसर गुजारने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में कन्हैया गंज निवासी हरिशंकर ने कहा कि वह खेत में डिलीवरी पाइप बिछाकर फसल की सिंचाई कर रहे थे। तभी गांव के ही मनोज कुमार ने पाइप के ऊपर से ट्रैक्टर और थ्रेसर गुजार दिया। इससे पाइप फट गया। विरोध करने पर मनोज कुमार, खूब चंद, अजय ने उसके और बेटे रोहित के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की।
उधर, मनोज कुमार का कहना है कि हरि शंकर, रोहित, शोभित और राजाराम ने उनके और पिता खूबचंद, पत्नी मिथलेश कुमारी के साथ मारपीट की है। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को गोला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें