फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तापमान में उतार-चढ़ाव से कोहरे की चादर में लिपटा तराई इलाका

विज्ञापन
मझगईं क्षेत्र में सुबह के समय छाई धुंध और कोहरा। संवाद
विज्ञापन
पलिया-मझगईं। पिछले चार दिन से तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव के बीच शनिवार सुबह घने कोहरे व धुंध की चादर से तराई का इलाका लिपटा रहा। कोहरे व धुंध के कारण वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा।
विज्ञापन

दिवाली के एक दिन पहले 30 अक्तूबर को जो तापमान जिले का रहा, उसमें हल्का उतार चढ़ा ही हो रहा है। आमतौर पर दिवाली के बाद तराई के इस इलाके में हल्की ठंड का अहसास होने लगता है। अभी अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही बना हुआ है। हालांकि शनिवार सुबह छाए कोहरे ने लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास कराया।
तापमान में हल्की कमी का अहसास शुक्रवार रात से होने लगा था। शनिवार सुबह पलिया शहर में भी कोहरे की चादर छाई रही और करीब 10 बजे के बाद सूर्य देवता के दर्शन हुए। सुबह कोहरा इतना घना था कि पास का भी नजर नहीं आ रहा था। धूप तो निकली, लेकिन पूरे दिन धुंध छाई रही। दुधवा नेशनल पार्क इलाके में तो 11 बजे के बाद धूप के दर्शन हुए और यहां ज्यादातर धुंध ही छाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले चार दिन का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
30 अक्तूबर 35 डिग्री 21 डिग्री
31 अक्तूबर 35 डिग्री 22 डिग्री
01 नवंबर 33 डिग्री 19 डिग्री
02 नवंबर 31 डिग्री 21 डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें