फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: टायर हाउस के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के मेला मैदान स्थित टायर हाउस के गोदाम में आग लग गई। आग शार्ट सर्किट से लगना बताई जा रही है। घटना की जानकारी होने पर मालिक और आसपास के लोग पहुंच गए। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग लगने से कितना नुकसान हुआ यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

मेला मैदान में टायर हाउस नाम से पुरानी फर्म है। यहां पर मोबिल, टायर और बैट्री का बड़ा कारोबार है। शुक्रवार की देररात अचानक इनके गोदाम में आग लग गई। बताया जाता है कि पड़ोसियों ने घटना की सूचना मालिक वासिफ खान को दी। सूचना पर मालिक और अन्य कर्मचारी पहुंच गए। वासिफ खान ने बताया कि गोदाम बंद था, रात को किसी समय शार्ट सर्किट हुआ। मोबिल और टायर होने की वजह से आग तेजी के साथ फैली। कितना नुकसान हुआ है इसका मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें