फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को किशोर का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

नीमगांव थाना क्षेत्र के हर्रैय्या गांव निवासी सत्यम (18) का शव सुबह गांव के बाहर एक पेड़ से दुपट्टे से बनाए फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर गांव के लोग भी जमा हो गए।
मृतक की मां रेखा देवी ने नीमगांव पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसआई केके सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद ग्रामीणों की मदद से किशोर का शव नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटनास्थल से पुलिस ने एक दुपट्टा और मृतक की चप्पल कब्जे में ली है।
विज्ञापन

दुपट्टे में तो नहीं छुपा है सत्यम की मौत का राज
हर्रैय्या गांव में सत्यम का शव गांव के बाहर एक खेत के किनारे एक पेड़ से नीले दुपट्टे से बनाए फंदे से लटका हुआ था। मृतक अविवाहित था, फिर ये दुपट्टा किसका है और मृतक को कहां से मिला। शव जमीन से काफी ऊंचाई पर लटका हुआ था। फिलहाल पुलिस ने मृतक के गले में कसे मिले नीले दुपट्टे की जांच शुरू कर दी है। थाना नीमगांव के प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें