फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तालाब में डूबने से किशोर की मौत, दोस्तों संग गया था नहाने

Sun, 29 Mar 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
तालाब में पुनीत की तलाश करते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण - फोटो : सम्राट अशोक की​ शोभायात्रा के दौरान मुख्य डोले के साथ पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
ओयल। चौकी क्षेत्र के ग्राम आधाचाट में मछली पालन के तालाब में नहाने गए 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव निवासी अमरीश प्रजापति का पुत्र पुनीत रविवार दोपहर करीब 12 बजे अपने चार दोस्तों के साथ गांव के उत्तर दिशा में बने मछली पालन तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहराई में चला गया और डूबने लगा।
साथियों ने पुनीत को डूबता देख शोर मचाकर बचाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर तुरंत कोई मदद नहीं पहुंच सकी। इसके बाद लड़के दौड़ते हुए गांव पहुंचे और लोगों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के पहुंचने तक पुनीत तालाब में डूब चुका था। काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला गया और परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें