फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिना अनुमति लंबे समय से गैरहाजिर शिक्षिका निलंबित

विज्ञापन
स्कूल में बच्चे से बात करते हुए सीडीओ अ​भिषेक कुमार। स्रोत सूचना
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बृहस्पतिवार को फूलबेहड़ के सरकारी दो स्कूलों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। प्राथमिक विद्यालय कुंवरापुर में शिक्षिका रूबी वर्मा के इस शैक्षिक सत्र में बिना किसी अधिकृत अनुमति के लगातार अनुपस्थिति रहने पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए तत्काल निलंबन के आदेश दे दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि शिक्षकों को अपने कर्तव्य का बोध होना चाहिए, बच्चों का भविष्य किसी की लापरवाही की भेंट नहीं चढ़ने देंगे। इसके बाद सीडीओ ने संविलियन विद्यालय सांडा का निरीक्षण किया। यहां विद्यालय में बार-बार विद्युत आपूर्ति बाधित होने की शिकायत मिली। स्कूल के पास 200-300 मीटर की दूरी पर ही विद्युत खंभा है, लेकिन तार टूटने की समस्या के कारण स्मार्ट क्लास और अन्य तकनीकी सुविधाएं प्रभावित मिली।
सीडीओ ने बीईओ को निर्देश दिए कि विद्युत निगम से समन्वय करते काम कराएं। इसके बाद सीडीओ ने बच्चों से सवाल पूछे, उत्तर सुने और शिक्षण पद्धतियों को परखा। सीडीओ ने शिक्षक डायरी, उपस्थिति पंजिका, मिड डे मील रजिस्टर सहित सभी अभिलेखों की जांच की और सुधारात्मक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें