फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायन में स्वास्तिक और शिखा मिश्रा विजयी

Sun, 14 Aug 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
sing - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारत विकास परिषद की एकल गायन प्रतियोगिता 
विज्ञापन

शहर के एक पैलेस में भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा की ओर से आयोजित संस्कृति सप्ताह के छठे दिन एकल गायन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष मोहन वाजपेई और विशाल सेठ ने दीप जलाकर किया। 
विज्ञापन

प्रतियोगिता विकास धमेजा और राधा मिश्रा की देखरेख में हुई। जूनियर वर्ग में अजमानी पब्लिक स्कूल के स्वास्तिक मिश्र विजेता और डॉन बॉस्को के चिराग दीक्षित उप विजेता रहे। सीनियर वर्ग में अजमानी इंटरनेशनल की शिखा मिश्रा विजेता और विपिन रस्तोगी उपविजेता रहे। जूनियर वर्ग में कृत्यानी, पृथाराज, आरुषी सिंह, अभिनव मिश्र, श्रेया श्रीवास्तव, सानिध्य वाजपेई, अखिलेश कुमार और सीनियर वर्ग में हर्षी मिश्रा, सरोज शर्मा, अनामिका गौड़, हर्षित सिंह, मोहम्मद नसीर अहमद, धर्मगज सिंह और प्रवीन कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक की भूमिका दीनानाथ झा और यशी मिश्रा ने निभाई। इस मौके  पर मुख्य अतिथि मोहन वाजपेई ने कहा कि संस्था युवा पीढ़ी में देशप्रेम एवं अपनी गौरवशाली संस्कृति के संस्कार जगा रही है। विशाल सेठ ने कहा कि गायन में सफलता प्राप्त करनी है तो साधना करनी होगी। परिषद की ओर से सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर रूपम तिवारी, प्रतिमा, शिवकुमार रस्तोगी, जीएन तिवारी, श्रीपाल जैन, नितिन, शिप्रा श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन मेहरोत्रा, ज्ञानप्रकाश बरनवाल, सुनीता शुक्ला, दिलीप गुप्ता, डॉ. आरआर मिश्रा, आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. निमेष शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें