फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच विधानसभाओं में कल बंटेंगे कन्या विद्याधन के चेक

Sun, 14 Aug 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
बोर्ड कॉपियों की जांच - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गोला, श्रीनगर, निघासन, मितौली, सदर विधानसभा शामिल
विज्ञापन

अन्य विधानसभा की मेधावियों को 17 को कलक्ट्रेट में मिलेंगी चेकें
जिले की 1093 मेधावी छात्राओं को कन्या विद्याधन की चेक 16 एवं 17 अगस्त को बांटीं जाएंगी। 16 अगस्त को गोला, निघासन, मितौली, श्रीनगर के अलावा सदर विधानसभा की छात्राओं को चेकों का वितरण क्षेत्रीय विधायक करेंगे। वहीं शेष तीन विधानसभाओं की मेधावी छात्राओं को जिले के प्रभारी मंत्री हाजी रियाज अहमद कलक्ट्रेट परिसर में 17 अगस्त को चेक देंगे।
डीआईओएस डॉ.ओपी गुप्ता ने बताया कि कन्या विधाधन योजना के लिए जिले की 1093 मेधावी छात्राओं का चयन हुआ है, जिसमें यूपी बोर्ड की 739, सीबीएसई बोर्ड की 206, आईसीएसई की 68, मदरसा बोर्ड की 40 एवं संस्कृत बोर्ड की 40 छात्राएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चेकों को वितरण 16 एवं 17  अगस्त को होगा। चेकों का वितरण विधानसभा वार क्षेत्रीय विधायक करेंगे। उन्होंने बताया कि गोला विधानसभा की मेधावी छात्राओं को सपा विधायक विनय तिवारी, श्रीनगर की छात्राओं को विधायक रामसरन, मितौली की छात्राओं को विधायक सुनील लाला, निघासन की छात्राओं को विधायक कृष्ण गोपाल पटेल और लखीमपुर की छात्राओं को विधायक उत्कर्ष वर्मा चेक देंगे।
विज्ञापन


कल यहां होगा चेकों का वितरण 
गोला विधानसभा क्षेत्र की चेक कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला, श्रीनगर की चेक नवभारत पब्लिक स्कूल ओदरहना महेवागंज, लखीमपुर क्षेत्र की कुंवर खुशवक्त राय बालिका इंटर कॉलेज में, मितौली क्षेत्र की नवोदय इंटर कॉलेज एवं निघासन क्षेत्र की चेक जिला पंचायत इंटर कॉलेज निघासन में बेटेंगी।
विज्ञापन


रविवार को बने चेक और पहचान पत्र
स्वतंत्रता दिवस के दूसरे दिन कन्या विद्याधन योजना की चेक बांटे जाने के निर्देश मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। पंद्रह अगस्त की तैयारियों में लगा जिला प्रशासन अब चेकों के वितरण की तैयारियों में जुट गया है। जिसको लेकर रविवार को डीआईओएस कार्यालय पर पूरे दिन छात्राओं के पहचान पत्र सहित चेक बनाए जाने का काम होता रहा ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें