फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: यूपीएमएसआरए के अध्यक्ष सुजीत, सचिव बने सचिन

Mon, 20 Jul 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (यूपीएमएसआरए) की लखीमपुर इकाई का वार्षिक अधिवेशन विलोबी मेमोरियल हॉल परिसर में हुआ। इसमें नई कार्यकारिणी गठित कर सुजीत गुप्ता को अध्यक्ष, सचिन प्रभाकर को सचिव, अवधेश प्रताप सिंह और श्यामजी रस्तोगी को उपाध्यक्ष तथा प्रमोद सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

राज्य पर्यवेक्षक अरुण सिंह और राहुल मिश्रा ने केंद्र सरकार की श्रम नीतियों की आलोचना करते हुए चारों नए श्रम कानून वापस लेकर पुराने श्रम कानून लागू करने तथा दवाओं और मेडिकल उपकरणों पर जीएसटी शून्य करने की मांग की।
अधिवेशन में हाल ही में दिवंगत दवा प्रतिनिधि अरुण और कुणाल के परिजनों को राज्य और लखीमपुर इकाई की ओर से संयुक्त रूप से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। मुख्य अतिथि कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. स्पर्श भल्ला को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन दिलीप गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें