फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पांच गांवों के आठ घरों में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

Mon, 20 Jul 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
चोरी के सामान सहित पुलिस गिरफ्त चारों आरोपी और दो बाइकें। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
फरधान। पुलिस और सर्विलांस टीम ने दो महीने में क्षेत्र के पांच गांवों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से चोरी के सोने के 13 और चांदी के 43 जेवरात, 3,100 रुपये, एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस और वारदात में प्रयुक्त दो बाइक बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, लखनापुर में 11 मई की रात शिवम और पवन कुमार के घर सेंध लगाकर चोरी हुई थी। 12 मई को कालाडूंड में संजीत कुमार, चार जून को कोटखेरवा में रामलाल, छह जून को मूड़ाबुजुर्ग में राम गोपाल गिरि, मुकेश गिरि और पंकज शुक्ल के घरों तथा 22 जून को रसूलपुर में अय्यूब के मकान में चोरी हुई थी। पुलिस ने पांचों गांवों की घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी।
सीओ सिटी विवेक तिवारी ने बताया कि खुलासे के लिए थाना पुलिस के साथ सर्विलांस टीम लगाई गई थी।
रविवार को चेकिंग और रात्रि गश्त के दौरान उदयपुर सिकटिहा तिराहे के पास चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने फरधान क्षेत्र के पांच गांवों में हुई चोरियों में संलिप्तता स्वीकार की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंगीलानगर थाना कोतवाली सदर निवासी शारूख उर्फ छोटू और रामचरन, उदयपुर सिकटिहा थाना फरधान निवासी मंगालाल तथा गिनौना थाना खीरी निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई है। सीओ ने बताया कि बरामद माल के आधार पर संबंधित मामलों में धाराएं बढ़ाई गई हैं। एक आरोपी से अवैध तमंचा और कारतूस मिलने पर आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि गिरोह ने फरधान के अलावा आसपास के थाना क्षेत्रों में भी चोरी की कई वारदातें की हैं। पकड़े गए चोरी के आरोपियों पर कोतवाली सदर में भी मुकदमा दर्ज है। आरोपियों का चालान भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें