पीलीभीत नेशनल हाईवे पर गोला लखीमपुर मार्ग स्थित ग्राम खम्हौल के पास एक कार गन्ना भरी ट्रॉली में पीछे से जा घुसी, जिसमें कार सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए गोला सीएचसी भेजा गया है।
पीलीभीत के खजुरिया घाट निवासी अशोक यादव पुत्र बलजीत अपने साथी रिंकू पुत्र हरिओम के साथ कार से लखीमपुर से बरेली जा रहे थे। जब वह ग्राम खम्हौल के निकट पहुंचे तो कार आगे ट्रैक्टर से जुड़ी गन्ना भरी ट्रॉली में घुस गयी। कार क्षतिग्रस्त हो गयी और दोनों कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से गोला सीएचसी भेजा गया है।