बेहजम। कस्बे में एक गन्ना भरी ओवरलोड ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी कार पर पलट गई। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के मंगलीपुरवा गांव निवासी सगीर खान का ड्राइवर मिलपुरवा निवासी रामगोपाल ट्रैक्टर ट्राली में ओवरलोड गन्ना भरकर परसेहरा स्थित गन्ना क्रेशर पर बेचने जा रहा था।
बेहजम चौराहे से पहले वीरू रस्तोगी की दुकान के सामने ट्राली का पिछला पहिया का टायर फट जाने से गन्ना भरी ट्राली पलट गई। यह ट्राली अन्नू रस्तोगी के घर के सामने खड़ी कार पर पलट गई। जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ड्राइवर को हिरासत में लेकर माहौल शांत कराने का प्रयास किया। संवाद