फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान होने तक चीनी मिल को नहीं होगी गन्ने की आपूर्ति

विज्ञापन
किसानों के भुगतान को लेकर खंभारखेड़ा मिल पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
विज्ञापन
हिंदुस्थान शुगर मिल खंभारखेड़ा में भारतीय किसान संगठन का धरना जारी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। भारतीय किसान संगठन के बैनर तले जिलाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल खंभारखेड़ा में चल रहे धरना प्रदर्शन में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंकज शामिल हुए। उन्होंने किसानों की मांगों को जायज ठहराया और कहा कि पिछले डेढ़ साल से चीनी मिल किसानों को भुगतान नहीं कर रही है। जब तक भुगतान नहीं होगा तब तक मिल को गन्ना नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों ने मिल को गन्ने की आपूर्ति पूरी तरह बंद कर दी है। उत्तर प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार किसानों को खत्म करने पर तुली है। यह सरकार नहीं चाहती कि किसान खुशहाल हो। भाजपा सरकार पूंजीवादी ताकतों के हाथों की कठपुतली है। उन्होंने कहा कि किसानों का शोषण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मिल प्रशासन ईमानदारी के साथ किसानों का पिछला सारा बकाया भुगतान कर दें। किसान चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति करना फिर से शुरू कर देंगे। जिला अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने कहा कि वह किसानों को उनका हक दिलाकर रहेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान शैलेश शर्मा, प्रेम कुमार मिश्रा, अरविंद कुमार, कामिल खान, शकील खान, दिलीप कुमार निगम, करण जायसवाल, सौरभ वर्मा आदि धरनास्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें