फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चीनी मिल ने शुरू करवाई नाले की सफाई

Mon, 26 May 2025 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया की छोटी पलिया के पास नाले की सफाई कराते मिल अ​धिकारी। स्रोत चीनी मिल
विज्ञापन
पलियाकलां। जमनालाल बजाज फाउंडेशन की तरफ से चीनी मिल ने करीब 12 से अधिक नालों की सफाई शुरू कराई। इन नालों की कुल लंबाई 10 किलोमीटर है। इसमें लगभग 46 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय ग्रामीणों ने चीनी मिल के इकाई प्रमुख ओपी चौहान से वार्ता की थी, जिसके बाद नाले की सफाई का कार्य पड़ने वाले गांवों के ग्राम प्रधानों की मौजूदगी में कराने का कार्य शुरू किया गया है। इकाई प्रमुख ओपी चौहान ने बताया कि पलिया खुर्द, बेहननपुरवा, धोबिनपुरवा, पट्टी पतवारा, बड़ागांव, अंजीरबोझ, ऐंठपुर, बघुआ आदि गांवों में मिल परिक्षेत्र के 1191 किसान हैं। इनके पास करीब कृषि योग्य 1547 हेक्टेयर भूमि है, जिसमें से 1200 हेक्टेयर में गन्ने का रकबा है जो बाढ़ के कारण बर्बाद हो जाता है।
इसी को देखते हुए मिल द्वारा पोकलैंड मशीन से नाले की सफाई का कार्य कराया जा रहा है। बीते वर्ष 2024 में भी मरौंचा नाले की सफाई मिल द्वारा कराई गई थी और करीब साढ़े 11 किलोमीटर में नाले की सफाई हुई थी। इस बार भी 10 किलोमीटर नाले की सफाई का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें