बिजुआ में ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में निकाली गई शौर्य तिरंगा यात्रा। संवाद
बिजुआ। सेना के शौर्य व पराक्रम के सम्मान में बिजुआ मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली।
भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में रविवार शाम कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय सदस्य अवध ठाकुर प्रसाद गंगवार रहे। यात्रा में पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिहर सिंह, निर्वतमान मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी, जिला मंत्री महिला मोर्चा गंगा देवी, बिजुआ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजवीर राज, जिला सहसंयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. अनूप मिश्रा, मंडल पदाधिकारी आदित्य मोहन शुक्ल, सतीश गौतम, रमेश वर्मा, ओमप्रकाश शाह, राजेश राठौर, बीपैक्स अध्यक्ष अवधेश मिश्रा व अश्वनी वाजपेई सहित तमाम लोग शमिल रहे।