फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र पर ग्रामीणों का  हंगामा, जेई से हाथापाई

Tue, 23 Aug 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज।
विज्ञापन
लाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
ट्रांसफार्मर न बदले जाने से थे नाराज
सुंदरवल में पिछले कई दिनों से फुंके ट्रांसफार्मर को बदले न जाने से नाराज ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। ग्रामीणों ने बसैगापुर विद्युत उपकेंद्र पर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि ग्रामीणों ने जेई से हाथापाई भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और एक ग्रामीण को हिरासत में ले लिया। जेई ने हाथापाई करने वाले लोगो के खिलाफ तहरीर दी है। 
बसैगापुर फीडर से संबद्ध सुंदरवल कस्बे में बिजली सप्लाई की जाती है। बताते हैं कि कई दिन पहले चौराहे पर लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया था, जिससे कस्बे के तमाम घरों की बिजली सप्लाई ठप थी। उपभोक्ताओं ने कई बार बिजली कर्मियों से ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। आरोप है कि अधिकारी अनसुनी करते रहे। मंगलवार को दर्जनों ग्रामीण बसैगापुर विद्युत उप केंद्र जा पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। जब बिजली कर्मियों ने विरोध किया, तो आरोप है कि कुछ लोगों ने उपकेंद्र पर मौजूद जेई राजीव कुमार से हाथापाई की। सूचना के थोड़ी देर बाद चौकी इंचार्ज अवधेश यादव दलबल के साथ मौके पर पहंचे। पुलिस ने लोगों को खदेड़ा। जेई ने हाथापाई करने वालों के खिलाफ पुलिस  को तहरीर दी। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार ने बताया कि बिजली न मिलने से कुछ लोग शोरगुल कर रहे थे। जेई ने अभद्रता की बात बताई थी। लोगों ने जेई से माफी मांग शायद मामले को सुलटा लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एलएनटी कंपनी का ट्रांसफार्मर लगा था, जो गारंटी पीरियड में है। बदलने के लिए कई बार कंपनी को सूचना दी और अधिकारियों को भी बताया। कोई रिस्पांस नहीं मिला। नाराज ग्रामीणों ने उल्टे मुझसे अभद्रता कर दी। पुलिस को तहरीर दी है। 
-राजीव कुमार, जेई, बिजली उप केंद्र बसैगापुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें