मैलानी। विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक करने के लिए श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने रैली निकाली। रैली स्कूल से चलकर मेन मार्केट, चमन चौराहा, खुटार रोड, बाईपास, मैलानी गांव, धर्मशाला, दामोदरपुर मोहल्ला होते हुए पुन: स्कूल पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में शामिल बच्चे मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने वाले नारे लिखी तख्तियां हाथ में लिए और नारे लगा रहे थे। रैली में प्रधानाचार्य जगदंबा प्रसाद वर्मा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
मोहम्मदी। शिक्षकों ने 90 प्रतिशत मतदान करने को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। क्षेत्र के सहिजना, तेंदुआ, कंजा, बगरेठी, गोकन, शंकरपुर राजा मतदान केंद्रों पर शिक्षकों ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गांवों में रैली निकाली। उन्होंने ग्रामीणों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदान करने की बात कही।
सुयोग्य और कुशल नेतृत्व के चुनाव को ध्यान में रखकर चुनाव रूपी महायज्ञ में अपने मतदान करें और गांव व समाज के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान अमित अवस्थी, सुधीर कुमार, संजीव कुमार, सुरेश त्रिवेदी, अरुण पाल, प्रधान रामवीर सिंह, प्रदीप राठौर, प्रतीक तिवारी, शिखा रस्तोगी, सुमन राठौर,शिवनाथ सिंह, हर्षित सिंह, कुलदीप सिंह सहित आदि शिक्षक और ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विद्यार्थियों ने निकाली रैली, मतदान के लिए किया प्रेरित
ममरी। सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य ओम प्रकाश यादव आदि आचार्यों के निर्देशन में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने हाथ में तख्तियां बैनर लेकर कस्बे की मार्केट गलियों में रैली निकालकर मतदान करना हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है हम लोकतंत्र के सिपाही हैं। सबसे पहले मतदान करो उसके बाद दूसरा काम करो आदि के नारे लगाए रैली को प्रबंधक राज किशोर वर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। संवाद