फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला बालिका कॉलेज में नकल करती मिली छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल के विज्ञान और इंटरमीडिएट के मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र एवं तर्कशास्त्र व दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के गणित विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें 5683 छात्र छात्राएं अनुपस्थित रहे। पलिया के रामलीला बालिका इंटर कॉलेज में एक छात्र विज्ञान विषय में नकल करती पकड़ी गई।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम प्रभारी हयात अली अंसरी ने बताया कि हाईस्कूल के विज्ञान विषय में पंजीकृत 46063 के सापेक्ष 42100 छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए जबकि 3963 गैर हाजिर रहे। वहीं इंटरमीडिएट के मनोविज्ञान में पंजीकृत 276 के सापेक्ष 267 उपस्थित और नौ छात्र अनुपस्थित रहे। शिक्षा शास्त्र में पंजीकृत 6232 के सापेक्ष5498 उपस्थित व 734 गैर हाजिर रहे।
दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के गणित एवं विज्ञान विषय का पेपर हुआ। इसमें पंजीकृत 15430 के सापेक्ष 14454 परीक्षार्थी उपस्थित और 976 अनुपस्थित रहे। उन्होंने हाईस्कूल के विज्ञान विषय में पलिया के रामलीला बालिका इंटर कॉलेज में एक छात्रा को कक्ष निरीक्षक ने नकल करते पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें