फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट से जगमग हुआ निघासन

विज्ञापन
निघासन में स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण करते विधायक।
विज्ञापन
22 लाख की लागत से लगी स्ट्रीट लाइट का विधायक ने किया लोकार्पण
विज्ञापन

निघासन। नगर पंचायत में लगी स्ट्रीट लाइट से पूरा कस्बा जगमग हो उठा है। विधायक ने 22 लाख की लागत से लगी इस स्ट्रीट लाइट का रविवार को लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा के कार्यों का बखान किया।
विज्ञापन

नगर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में विधायक शशांक वर्मा ने कहा कि 22 लाख की लागत से नगर पंचायत में दो सौ स्ट्रीट लाइट और ट्रांसफार्मर आदि का कार्य कराया गया है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के 15 मोहल्लों में भी स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी। कार्यक्रम में विधायक ने विधि विधान से पूजन कर स्विच ऑन किया। इस दौरान ईओ जितेंद्र कुमार पटेल, देवेंद्र चतुुर्वेदी, शशिकांत, अशोक चौधरी, मनोज श्रीवास्तव, दिनेश गिरि, पिंटू कनौजिया आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रविकांत सोनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें