लखीमपुर खीरी। आंधी-पानी ने फिर लोगों की समस्या बढ़ा दी है। कई जगह पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए तो कई जगह खंभे धराशायी हो गए। इससे बिजली संकट गहरा गया।
लखीमपुर शहर में ड़ेढ से दो घंटे में आपूर्ति चालू हो गई, लेकिन बांकेगंज, ममरी, उचौलिया, मोहम्मदी आदि क्षेत्रों में 30 घंटे बाद भी आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। ऐसे में लोग एक-एक बूंद पानी को तरस गए।
भीषण गर्मी के बीच रविवार का मौसम कुछ राहत भरा रहा, लेकिन शाम को आंधी-पानी ने आफत बढ़ा दी। गर्मी से तो राहत मिल गई, लेकिन विद्युत सप्लाई बाधित होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
रविवार शाम आंधी-पानी के दौरान विभाग ने सप्लाई बंद कर दी, ताकि कोई हादसा न हो। आंधी-पानी जाने के बाद कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग के बाद सप्लाई चालू कर दी, लेकिन देहात क्षेत्र में सोमवार शाम तक सप्लाई नहीं मिल सकी।
मैलानी। रविवार की शाम आई तेज आंधी और बारिश से मेन लाइन पर पेड़ गिरने से नगर और आसपास के दर्जनों गांवों की सोमवार को भी गायब रही। बिजली कर्मियों के मुताबिक गोला से आने वाली 33 केवी मेन लाइन पर दो जगहों पर पेड़ गिर गए तो मोहरैना जंगल के किनारे से गुजरी लाइन पर कुछ जगह पेड़ों की मोटी शाखाएं गिर गईं। बिजली कर्मियाें ने पेड़ों और शाखाओं को हटाकर सोमवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे तक मेन लाइन दुरुस्त कर ली।
पौने चार बजे बीस मिनट के लिए आपूर्ति बहाल की गई। उसके बाद मैलानी स्थित पावर हाउस में दो दिन पहले फुंकी फीडर की ट्रॉली की सीटी को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया। इसके चलते समाचार फाइल किए जाने तक शाम छह बजे तक दोबारा बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। भीखमपुर क्षेत्र में 24 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोग परेशान रहे। कई गांव अंधेरे में डूबे रहे। सोमवार को करीब शाम 5:30 बजे बिजली सप्लाई चालू हो पाई तब लोगों ने राहत की सास ली।
सिकंदराबाद पावर हाउस से हरीनगर, मदारपुर, मोहम्मदाबाद, बेलाबोझी और सिकंदराबाद पांच फीडर जुड़े हुए हैं। सिकंदराबाद पावर हाउस से विद्युत आपूर्ति होती है। रविवार शाम सात बजे के करीब क्षेत्र में तेज आंधी और बरसात हुई। इसके चलते बिजली तीन घंटे पहले से गुल हो गई थी।
जेई हरीश मौर्य ने बताया कई लाइनमैन इस समय हड़ताल पर हैं। 24 घंटे से ज्यादा बिजली गुल होने से लाइन जुड़ने की प्रक्रिया प्रभावित है। लाइन ठीक करा दी गई है।
बांकेगंज में आंधी से टूटा बिजली का खंभा, क्षतिग्रस्त हुआ ट्रांसफॅार्मर। संवाद।