फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नौकरी दिलाने के नाम पर चार लोगों से ठगे 90-90 रुपये हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर में संचालित एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में चपरासी के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर चार लोगों से 90-90 हजार रुपये ठग लिए गए। ठग ने बाकायदा पत्र देते हुए तैनाती लेने के लिए कहा।
विज्ञापन

जब तैनाती नहीं मिली तो पीड़ितों को ठगी का पता चला। सोमवार को पीड़ितों ने जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
थाना भीरा के ग्राम चक्र आंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक के निवासी नंदकिशोर ने बताया कि वह अपने नेत्रहीन और विकलांग बेटे के लिए नौकरी तलाश रहे थे। इसी दौरान उन्हें रोजगार मेला लगने की जानकारी हुई तो पुत्र श्याम किशोर को अप्रैल 2023 में लखीमपुर भेजा। इसी दौरान श्याम किशोर की मुलाकात एक युवक से हुई।
विज्ञापन

आरोप है कि युवक ने एक अन्य युवक का नंबर देते हुए नौकरी दिलाने की बात कही। उक्त युवक ने पुष्टाहार विभाग में कैशियर और शिक्षा विभाग में चपरासी के पद पर भर्ती कराने की बात कही। नौकरी दिलाने के नाम पर 90 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा।
आरोप है कि युवक ने तीन अन्य लोगों से भी नौकरी दिलाने के नाम पर 90-90 हजार रुपये मांगे। इसमें संगीता देवी पत्नी राजेश निवासी अरदहिया, आरती देवी पत्नी आदित्य निवासी रोशननगर, सतीश पुत्र जगन्नाथ शामिल रहे।
नंदकिशोर का कहना था कि कुछ दिनों के बाद उस युवक ने फोन से लिस्ट में नाम आने की बात कहते हुए रुपये लेने के बाद फर्जी नियुक्ति पत्र दिया। साथ ही 10 दिसंबर 2023 तक नियुक्ति होने की बात कही। फोन न आने पर स्कूल में संपर्क किया गया तो इस तरह की भर्ती न होने की बात पता चली। सोमवार को पीड़ितों ने डीएम, एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें