फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में चले लाठी डंडे, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खमरिया। चौकी क्षेत्र के गांव सरैंया में रास्ते के विवाद में युवक को लाठी डंडों से पीटकर और बांके से वार कर घायल कर दिया गया। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम सभा सरैया के मजरा तेलियन पुरवा निवासी सियाराम (30) पुत्र रामसेवक मंगलवार को अपने खेत की फसल देखने गया था जहां से वह वापस आ रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के दो लोगों ने रास्ते से निकलने से मना किया। इसी बात को लेकर तीनों में बहस होने लगी। इसी दौरान आरोपियों ने लाठी डंडा और बांका लेकर दौड़ा लिया और उस पर वार किया। सियाराम ने बताया कि बांके के वार से उसका हाथ जख्मी हो गया है। किसी तरह सूचना जब परिजन को मिली तो वह भी मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए सीएचसी ले गए। पीड़ित ने बताया कि मामले में खमरिया चौकी इंचारज को तहरीर दी गई है। संवाद
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के खुर्दा गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में अंकित कुमार और गौरव ने शिवप्रसाद के बेटे आकाश की हॉकी लाठी-डंडों से पिटाई कर गंभीर घायल कर दिया। पीड़ित के भाई अनिल कुमार ने दोनों के नामजद रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजकर आरोपियों की तलाश में छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें