बांकेगंज। थाना मैलानी क्षेत्र के राजनगर गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। इसमें चले लाठी-डंडों में एक किशोरी समेत चार लोग घायल हो गए।
बांकेगंज पुलिस चौकी अंतर्गत राज नगर गांव में शुक्रवार रात श्रीराम और रामकुमार के बीच आपसी विवाद हो गया। इस बीच चले लाठी-डंडों में श्रीराम परिवार के रवी, सूरज, आकाश समेत उसकी 17 वर्षीय पुत्री सीमा गंभीर घायल हो गईं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए बांकेगंज सीएचसी में भर्ती कराया। बांकेगंज पुलिस चौकी इंचार्ज लाल बहादुर मिश्रा ने बताया कि वादी श्रीराम की तहरीर पर राज नगर गांव निवासी राम कुमार, रामस्वरूप, जगमोहन और दिलीप के खिलाफ थाना मैलानी में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने के बाद चालान भेज दिया गया।