फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

विज्ञापन
सीएचसी मितौली में पहुंचे घायल - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
भीखमपुर। मितौली थाना क्षेत्र में ढढौंरा गांव में रविवार को मकान के पास दीवार बनाने के लिए आम का पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर प्रहार किए, जिससे महिलाओं समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी मितौली ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

भीखमपुर के मजरा गांव ढढौरा में प्रथम पक्ष के प्रताप अपने मकान के पास दीवार बना रहे थे। दीवार से सटे आम और कटहल के पेड़ दूसरे पक्ष के रामनरेश के लगे हुए थे। इनको प्रथम पक्ष के प्रताप व उनके परिवार के लोग काटने के लिए आमादा हुए। इसके चलते दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले।
मारपीट में प्रथम पक्ष के प्रताप, भाई रामहेत, पुत्री मनोरमा, सुशीला देवी, विमला देवी, मोहिनी घायल हुईं, जिसमें मनोरमा की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया है। दूसरे पक्ष के रामनरेश, राकेश, सुशील, सुधीर, राजपम्मी, जयदेवी और शालिनी घायल हो गई, जिसमें जयदेवी और सुधीर की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया है। मारपीट के बाद मितौली पुलिस को सूचना दी गई। दोनों पक्षों की ओर से मितौली पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि ढढौंरा मजरे में कई सालों से इस जगह को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। पूर्व प्रधान और संभ्रांत लोगों द्वारा सुलह समझौता कराया गया, लेकिन प्रथम पक्ष को मंजूर नहीं हुआ। इसके चलते दोनो पक्षों में संघर्ष हुआ है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। जांच करके दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें