फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तबादला होने पर भड़की स्टाफ नर्स ने किया हंगामा

Sun, 31 Aug 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहजम। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्टाफ नर्स कुसुम वर्मा ने पीएचसी ईसानगर में तबादला होने पर जमकर हंगामा किया। वह लेबर रूम में ही बैठ गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन देर शाम तक वह हटी नहीं थी।
विज्ञापन


कुसुम को वर्ष 2022 में यहां तैनाती मिली थी। उनका कार्यकाल तीन वर्ष रहा, लेकिन उनका स्टाफ से अच्छा व्यवहार नहीं था। इससे आए दिन नोकझोंक होती थी। उनको कई बार नोटिस भी जारी किए गए। उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया। संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उनका तबादला बेहजम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ईसानगर कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने उन्हें कार्यमुक्त कर दिया। इसकी जानकारी होने पर कुसुम ने हंगामा किया। दो दिन तक वह जबरदस्ती सीएचसी में ही बैठी रहीं।
कार्य प्रभावित होने पर सीएचसी अधीक्षक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पूछे जाने पर स्टाफ नर्स ने बताया कि उनके पिता बीमार हैं। एक छोटा बच्चा है, इसलिए मैं यहां से नहीं जाऊंगी।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि मैंने स्टाफ नर्स को कार्यमुक्त कर दिया है, लेकिन वह जाना नहीं चाहतीं और दो दिन से जबरदस्ती लेबर रूम में बैठी हैं। इससे कार्य बाधित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें