फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर विशेष: हौसलों से भरी उड़ान.. छुआ आसमान

विज्ञापन
-कनक तिवारी। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। कवि अदम गोड़वी की इन लाइनों को सच कर दिखाया है जिले के होनहारों ने। सपने देखे और उन्हें सच करने के लिए आर्थिक संकट और विषम परिस्थितियों का सामना कर जिले का नाम देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी रोशन किया। किसी ने गूगल में नौकरी हासिल की तो किसी ने दिव्यांगता को मात देकर ऑटोमैटिक सैनिटाइजिंग मशीन बनाई।
विज्ञापन

गुगल में रिसर्च एसोसिएट हैं मुनीर
बेहजम ब्लॉक के गांव गौरिया निवासी मुनीर खान के सर से बचपन में ही पिता का साया उठ गया। पढ़ाई की शुरुआत गांव के सरकारी स्कूल से की। बचपन से ही नई खोज के जुनून ने उन्हें गूगल के रिसर्च एसोसिएट पद तक पहुंचाया। विश्व की सबसे बड़ी ऑनलाइन संस्था आईईईई(इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रानिक इंजीनियर्स) ने हर मिनट पर पानी की गुणवत्ता बताने वाले इनके प्रोजेक्ट स्मार्ट वॉटर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम को प्रकाशित किया है।
शंभुज ने बनाई ऑटोमेटिक सैनिटाइजिंग मशीन
मोहल्ला महाराजनगर निवासी एक पैर से दिव्यांग शंभुज मिश्रा अबुल कलाम विश्वविद्यालय, लखनऊ से बीटेक कर रहे हैं। लॉकडाउन में घर आ गए। अनलॉक में कोरोना से बचने के लिए सैनिटाइजिंग जरूरी हुई तो इन पर ऑटोमैटिक सैनिटाइजिंग मशीन बनाने की धुन सवार हुई। दोस्तों, परिवार वालों के सहयोग से उन्होंने न सिर्फ मशीन में कामयाबी हासिल की बल्कि डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और सांसद अजय मिश्रा से शाबाशी भी प्राप्त की।
विज्ञापन

देश दुनिया में पहुंचाया छोटी काशी का नाम
गोला गोकर्णनाथ। नगर के मोहल्ला तीर्थ निवासी विनायक श्रीवास्तव ने बताया कि वह पंजाब के लवली प्रोफेशनल यूनीवर्सिटी पंजाब से कंप्यूटर साइंस में बीटेक कर रहा है। उसका कहना है कि वह बचपन से चाहता था कि छोटी काशी का नाम देश दुनिया में जाना जाए इसलिए उसने वर्ष 2019 में गोला टूरिज्म वेबसाइट बनाई। जिस पर नगर के धार्मिक, सामाजिक, पौराणिकता का डाटा अपलोड किया। आज वेबसाइट पर एक साल में लाखों फॉलोअर्स हो गए हैं।
काव्य के क्षेत्र में कनक ने देश दुनियां में जमाई धाक
गोला गोकर्णनाथ। नगर के लक्ष्मीनगर कॉलोनी निवासी नगर पालिका के पूर्व सदस्य काशी विश्वनाथ तिवारी के पुत्र कनक तिवारी ने काव्य के क्षेत्र में देश दुनिया में अपनी धाक जमाई। कनक ने दिल्ली लालकिला, राजस्थान, बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा, गुजरात, झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर हुए काव्य सम्मेलनों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसी का परिणाम है कि उन्हें नई दिल्ली राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में दस्तक सम्मान, मुंबई में श्रीराम सम्मान, मध्य प्रदेश में महाराजा छत्रशाल सम्मान, बिहार में दिनकर सम्मान, भारतीय रेल विभाग की ओर से काव्य किरण सम्मान मिल चुका है।

विनायक श्रीवास्तव।- फोटो : LAKHIMPUR

 

ऑटोमेटिक सैनिटाईजर मशीन के साथ शंभुज मिश्रा- फोटो : LAKHIMPUR

 

मुनीर खान- फोटो : LAKHIMPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें