ब्लाक प्रमुख पद के लिए शुक्रवार को हुए नामांकन के दिन ही जिले की तस्वीर साफ हो गई। सदर ब्लाक समेत 10 ब्लाकों पर सपा प्रत्याशियों के एकल नामांकन होने के कारण उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। शेष पांच ब्लाकों पर चुनाव की स्थिति बन रही है। पलिया, निघासन और मोहम्मदी में प्रमुख पद के लिए सपा के बागियों ने अधिकृत प्रत्याशियों का विरोध करते हुए नामांकन कराकर चुनाव मैदान में ताल ठोक दी है। टिकट न मिलने से नाराज तीनों बागी प्रत्याशियों ने पार्टी के निर्णय को मानने से इंकार कर दिया है।
इधर, पसगवां ब्लाक में सत्तारूढ़ दल के खिलाफ भाजपा ने सांसद रेखा वर्मा की मां उर्मिला कटियार को चुनाव मैदान में उतारा है तो ईसानगर से अनिता गौतम में मैदान में हैं।
0000
इनका निर्विरोध निर्वाचन तय
लखीमपुर-रूबी वर्मा
नकहा-कल्पना गुप्ता
फूलबेहड़-अशिता यादव
बेहजम-अनिल वर्मा
मितौली-रामखेलावन
कुंभी/गोला-प्रतिभा सिंह
बिजुआ-प्रीतेंद्र सिंह
बांकेगंज-ज्ञानवती
रमियाबेहड़-आरती देवी
धौरहरा-पूनम चौधरी
बागी प्रत्याशियों को मनाएगी सपा
ब्लाक प्रमुख पद की 15 सीटों में 10 पर अपने प्रत्याशियों का एकल नामांकन कराने में सफल रही सपा बागी प्रत्याशियों से बात कर पर्चा वापस कराने की रणनीति बना रही है। ताकि यहां भी पार्टी के प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन कराया जा सके। इससे पार्टी को ईसानगर और पसगवां की सीट पर अपने प्रत्याशियों को जिताने पर फोकस करना पड़ेगा। सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल का कहना है कि बागी प्रत्याशियों से बातचीत की जाएगी, ताकि उनका नामांकन वापस कराया जा सके।