फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या, पत्नी भी घायल

Sun, 16 Aug 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
घर पर तैनात पुलिसफोर्स व ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़(लखीमपुर खीरी)। पत्नी को विदा कराने शनिवार सुबह सैदीपुर खुर्द गांव स्थित ससुराल आए दामाद ने कहासुनी के बाद ससुर सोहनलाल (60) पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बचाने आई पत्नी पर भी हमलावर हो गया। परिजन दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग सोहन लाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि, उनकी पुत्री की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, चीख पुकार पर परिजन और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि सोहन लाल ने अपनी पुत्री सुमित्रा की शादी 2010 में बहराइच के सुजौली थाना के रविदासनगर गांव निवासी मुकेश के साथ की थी। नशे की लत के चलते मुकेश पत्नी सुमित्रा से आए दिन मारपीट करता था। इससे तंग आकर करीब चार माह पहले सुमित्रा बच्चों को लेकर मायके सैदीपुर चली आईं थीं। युवक आए दिन ससुराल पहुंचता और पत्नी से घर चलने की जिद कर विवाद करता था। इससे आजिज पत्नी ने पति के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर कर दिया था।
शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह फिर ससुराल आ धमका। पत्नी से चलने को कहा। कोर्ट में मामला विचाराधीन होने की बात कहकर चलने से मना कर दिया। इसी को लेकर पत्नी और ससुर से उसकी कहासुनी हुई। आरोप है गुस्से में आग बबूला मुकेश ने ससुर सोहन लाल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। यह देख सुमित्रा पिता को बचाने लगी। आरोपी ने पत्नी पर भी चाकू से वार कर घायल कर दिया। चीख पुकार के बीच अन्य परिजन और ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन

हिम्मत कर आरोपी युवक को घेरकर पकड़ लिया। पेड़ में बांधा और पुलिस को सूचना दी। घायल बुजुर्ग और उनकी पुत्री को परिजन जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग सोहन लाल को मृत घोषित कर दिया। सीओ ने बताया कि थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शव का पोस्टमाॅर्टम कराया जा रहा है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी का चालान भेजा है।

घर पर तैनात पुलिसफोर्स व ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें