लखीमपुर खीरी। कांग्रेस कार्यालय में वंदे मातरम् गीत के दौरान सोनिया गांधी की ओर से कथित तौर पर गीत को बीच में बंद करने के लिए कहे जाने के आरोप को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम विरोध प्रदर्शन किया। भाजयुमो पदाधिकारियों ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर वंदे मातरम् गीत का आयोजन कर जन आक्रोश प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशू मिश्रा ने कहा कि वंदे मातरम् देश की आजादी और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। इसका अपमान देशवासी स्वीकार नहीं करेंगे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम पांडे ने कहा कि राष्ट्रगीत को लेकर कांग्रेस की कथित सोच से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् का सम्मान प्रत्येक भारतीय की जिम्मेदारी है।
प्रदर्शन के दौरान विकास शुक्ला, शैलेश तिवारी, अर्पित अवस्थी, विकास शुक्ला, पंकज गिरि, राहुल शुक्ला समेत तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद